राजनांदगांव
राजनांदगांव, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवीं विधानसभा के दशम सत्र (जुलाई 2026) के दौरान प्रतिष्ठित दर्शकदीर्घा में उपस्थित होकर विधानसभा की कार्रवाई का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल को प्राप्त हुआ। लगभग एक घंटे तक सदन की कार्रवाई को निकट से देखते संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यशैली को बारीकी से समझा गया। इस अवसर पर भागवत साहू, देवलाल साहू, डॉ. महेश साहू, अंकालू साहू समेत अन्य लोग शामिल थे।
स्थायी समिति की बैठक कल
राजनांदगांव, 16 जुलाई। जिला पंचायत राजनांदगांव के सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति की बैठक 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।