राजनांदगांव
आयुक्त ने ली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बैठक
राजनांदगांव, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बुधवार को अपने कक्ष में विद्युत, निगम एवं बैंक के अधिकारियों एवं वेंडर्स की बैठक ली। बैठक में निकाय क्षेत्र में योजना का लाभ देने अधिक से अधिक सोलर पैनल लगाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकाक्षी योजना है। योजना का प्रमुख उद्देश्य अपने घर में ही उर्जा उत्पादन कर बिजली बिल से मुक्ति पाना एवं उर्जा संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि योजना का शहर सीमा में नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ देने प्रचार-प्रसार करना है।
कलेक्टर का निर्देश है कि कम से कम 10 हजार शहरी घर में सोलर पैनल लगे, इसके लिए प्रमुखता से कार्य करना है। घर में बिजली खपत के अनुसार पैनल लगाना है, इस हेतु बैक ऋण की भी सुविधा है, इस संबंध में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि महापौर ने भी आगामी दिनो में शहर में प्रचार प्रसार के लिए पार्षदों की कार्यशाला आयोजित करने कहा है। इस संबंध में भी रूप रेखा तैयार करने चर्चा की गई।
विद्युत मण्डल के सहायक अभियंता रोहित मण्डावी ने बिजली खपत के आधार पर 1,2 व 3 किलो वाट के सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान तथा सोलर पैनल के लाभ के बारे में जानकारी दी।
इसी प्रकार लीड बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने भी योजनांतर्गत सोलर पैनल लगाने ऋण के संबंध में विस्तार से बताया।
बैठक में दीपक खाण्डे, यूके रामटेके, प्रणय मेश्राम, ज्योति साहू, गरिमा वर्मा, सुषमा साहू, हिमांशु भुवार्य, निगम के उप अभियंता सहित बैंकर्स एवं वेंडर्स उपस्थित थे।