राजनांदगांव

दीपक बैज को मुदलियार समेत कांग्रेसियों ने दी जन्मदिन की बधाई
16-Jul-2026 3:05 PM
दीपक बैज को मुदलियार समेत कांग्रेसियों ने दी जन्मदिन की बधाई

 ‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 16 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अन्य कांग्रेसियों के साथ भेंट कर उन्हें बधाई दी। मुदलियार ने श्री बैज को उनके विशेष दिन पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस को शिखर पर ले जाने की बात कहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान चेतन भानुशाली समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट