राजनांदगांव
महापौर ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
15-Jul-2026 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। वार्ड विकास की कड़ी में वार्ड नं. 47 मोहारा में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने 1.50 करोड़ से अधिक की राशि शासन से स्वीकृति मिली। जिसके अंतर्गत मुक्तिधाम उन्नयन, पाईप लाइन विस्तार एवं रोड नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। उक्त कार्य के लिए वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की भीड़ के बीच भूमिपूजन किया। भूूमिपूजन के दौरान महापौर को श्रीफल से तौला गया। इस अवसर पर देवशरण सेन, सावन वर्मा, आलोक श्रोती, चंद्रशेखर लश्करे, सतीश साहू, संजय रजक, शरद सिन्हा, विजय राय, राजेश यादव उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे