राजनांदगांव

चाकू से हमला, गिरफ्तार
07-Jul-2026 6:26 PM
चाकू से हमला, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जुलाई।
रास्ते में आने-जाने की बात को लेकर धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को पुलिस ने जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानांतर्गत प्रार्थी तामेश्वर वर्मा ने ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जुलाई को वह काम करने ग्राम आमदनी गया था। करीब 01 बजे उसकी मां ने फोन कर बताया कि  उसके पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया है, क्योंकि अनिल वर्मा ने उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया है। घटना के संबंध में पूछने पर उसके पिता ने बताया कि लगभग 11 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। उसी समय अनिल वर्मा वहां आया और रास्ते में आने-जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला किया। बचने के प्रयास में पीछे हटने पर आरोपी ने उनके पेट के बाईं ओर चाकू मार दिया। जिससे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा, जिस पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 296, 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अनिल कुमार वर्मा 36 वर्ष निवासी ग्राम सलोनी  डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट