राजनांदगांव

मवेशी परिवहन करते तीन पकड़ाए
04-Jul-2026 4:56 PM
मवेशी परिवहन करते तीन पकड़ाए

राजनांदगांव, 3 जुलाई। मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहन में परिवहन करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अनावेदकों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाइ की। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं 4 नग मवेशी को जब्त किय गया। मिली जानकारी के अनुसार गैंदाटोला थानांतर्गत 1 जुलाई को मेन रोड गैंदाटोला ग्राम बिटाल के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहन चेंकिंग किया जा रहा था।  चेकिंग के दौरान डोंगरगांव की ओर से एक पिकअप वाहन डीआई को रोककर चेक किया गया। जिसमें 2 गाय, 2 बछिया कुल  4 मवेशी को बिना चारा-पानी के परिवहन कर रहा था। वाहन में सवार व्यक्तियों को पूछताछ करने पर अपना नाम-पता चंद्रभान पड़ौती 43 साल, बलदुराम तारम 52 साल और योगराज पड़ौती 29 साल सभी साकिनान ग्राम गड़ेगांव गोंदिया महाराष्ट्र होना बताया।  जिन्हें मवेशी को परिवहन करने के संबंध में पुछताछ करने पर ग्राम आसरा से मवेशी दान में प्राप्त कर अपने गांव गड़ेगांव महाराष्ट्र ले जाना बताया। मवेशी को वाहन में परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया, जो कि उक्त कृत्य धारा -11 (1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का घटित करना पाए जाने से एक पिकअप वाहन डीआई सहित 4 नग मवेशी को मौके पर जब्त कर कब्जा पुलिस में  लिया गया है। अनावेदकों के विरूद्ध  धारा. 11 (1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट