राजनांदगांव

सामाजिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण
02-Jul-2026 5:11 PM
सामाजिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जुलाई।
नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 49 के मोहड़ में विधायक निधि अंतर्गत 10 लाख रुपए की लागत से निषाद समाज सामाजिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका महापौर मधुसूदन यादव ने एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में सामाजिक बुधओं की उपस्थिति में फीता काटकर पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पार्षद संजय रजक सहित निषाद समाज के अध्यक्ष गणेश सातर, उपाध्यक्ष भुवन निषाद, सचिव दिलहरण निषाद, कोषाध्यक्ष हेमनाथ निषाद उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने कहा कि सामाजिक बंधुओं की मांग पर विधायक निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। भवन निर्माण होने से अब समाज के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के लिए एक उचित स्थान मिल गया। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे शहर विकास में अपनी निधि सहृदयता से देते है, समाज की प्रगति के लिए उनके द्वारा हर संभव मदद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि भवन बनने से समाज का विकास नहीं होता वरन एकजुट होकर समाज के लोगों के हित में कार्य करने से, समाज के बच्चों को शिक्षित करने से समाज का विकास होता है। भवन में पानी की सुविधा के लिए जल्द टंकी लगाया जाएगा। इसके अलावा समाज को आवश्यकता अनुसार इसी प्रकार का सहयोग समय -समय पर किया जाएगा। कार्यक्रम के पूर्व में समाज के पदाधिकारियों ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात पूजा अर्चनाकर सामुदायिक भवन का महापौर ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट