राजनांदगांव

पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित के विषयों से समाजसेवा का संकल्प होता है सुदृढ़- मधुसूदन
29-Jun-2026 8:09 PM
पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित के विषयों से समाजसेवा का संकल्प होता है सुदृढ़- मधुसूदन

महापौर ने सुनी ‘मन की बात’

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें एपिसोड का लाईव प्रसारण रविवार को देशभर में देखा गया।  महापौर मधुसूदन यादव ने भी मोतीपुर वार्ड अंतर्गत स्थित अपने निज निवास पर सपरिवार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण टीवी पर देखा।

महापौर मधुसूदन ने अपने घर पर प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को आयोजित जनदर्शन एवं जनसंपर्क के व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर अपने परिवारजनों, इष्टमित्रों एवं वार्डवासियों के साथ इस कार्यक्रम का एपिसोड देखा और एपिसोड देखने के पश्चात उपस्थितजनों को बताया कि पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित के विषयो से समाजसेवा का उनका संकल्प सुदृढ़ होता है ।

मन की बात का लाईव प्रसारण देखने महापौर के साथ उनके निवास पर  मनोहर यादव, मनीष जैन, सरिता सिन्हा, करन कोसरे, रिभय यादव, महेश मोहबे, योगराज जगने, अंश कुमार कन्नौजे, रवि बंजारे, रिषभ मल्ल, निखिल सिन्हा, विकास गजभिए, करन पाल, प्रशांत रजक, सोनू कोसरे, नोहर किसर, यश देवांगन, प्रिंस जागने एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट