राजनांदगांव
वार्डवासियों ने मोहारा मेला-ऑक्सीजोन सस्पेंशन ब्रिज की सौगात के लिए दिया धन्यवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। मोहारा वार्ड विकास घोषणा के अंतर्गत विधायक निधि अंतर्गत मोहारा में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का बीते दिनों एक गरिमामय आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष पूर्णिमा साहू उपस्थित रही।
मोहारा में यात्री प्रतिक्षालय लोकार्पण अवसर पर मोहारावासियों की भारी उपस्थिति देखकर उन्होंने कहा कि इस छोटे से कार्यक्रम में इतनी अधिक संख्या वार्डवासियों के उत्साह को दर्शाता है। मोहारावासियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। मोहारा पार्षद आलोक श्रोती सहित वार्डवासियों ने मोहारा मेला स्थल से लेकर ऑक्सीजोन तक 49 करोड़ की लागत से बनने वाले सस्पेंशन ब्रिज की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव का आभार एवं धन्यवाद दिया। साथ ही मोहारा मेला स्थल को विकसित करने की जा रही पहल के लिए वार्डवासियों द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने यात्री प्रतिक्षालय के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह का नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित पार्षद आलोक श्रोती, शिव वर्मा, संजय रजक, रघुवीर वाधवा, हकीम खान, रमेश निर्मलकर, कृष्णादेवी श्रोती, परशुराम प्रजापति, रामकुमार देवांगन, मोहन तिवारी, देवकी देवांगन, भुवनेश्वरी सिन्हा, कीर्ति प्रजापति, सुरेश सिंहा, दुबेश प्रजापति, सोहन प्रजापति, ढोलू प्रजापति, लक्की देवांगन, मीना सोनकर, रामकिशुन सोनकर, खेलन सोनकर, राजेंद्र सिन्हा, उमाशंकर यादव, महादेव प्रजापति, गौरव धनवानी, ज्योति यादव, रेवतीरमण वैष्णव, रामेश्वर प्रजापति, दीपक सिन्हा, ऋषि तिवारी, रूपेंद्र शर्मा सहित वार्डवासियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।