राजनांदगांव

गाली-गलौज, गिरफ्तार
28-Jun-2026 4:31 PM
गाली-गलौज, गिरफ्तार

राजनांदगांव, 28 जून। रिपोर्ट लिखाए जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने वाले युवक के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक सोमनी थानांतर्गत 27 जून को  अनावेदक टुम्मन यादव उर्फ टुम्मू  37 साल निवासी बघेरा द्वारा मेरे खिलाफ  रिपोर्ट लिखाये हो कहकर लोगों को गाली-गलौज कर उत्पात मचाने की सूचना पर मौका पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया, जो आक्रोशित होकर गाली-गुप्तार कर मारने-पीटने पर उतारू हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट