राजनांदगांव

शराब पीने पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला
24-Jun-2026 5:10 PM
शराब पीने पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 जून।
शराब पीने पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट एवं लूटपाट करने व चाकूनुमा वस्तु से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी व घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा वस्तु को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया व बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी शत्रुहन यादव  40 वर्ष निवासी  जमातपारा छुईखदान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 जून को शराब दुकान छुईखदान के पास आरोपी राहुल कुंभकार एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा  शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर तीनों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा बाएं हाथ में धारदार चाकूनुमा वस्तु से हमला कर हाथ पर चोट पहुंचाया।  
 इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की पैंट की जेब से नगदी राशि निकालकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 244/2026  धारा 118(1), 119(1), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश की गई। आरोपी राहुल कुंभकार एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 300 रुपए नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी राहुल कुम्भकार 21 वर्ष निवासी टिकरीपारा छुईखदान को 22 जून को गिरफ्तार कर  जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में प्रस्तुत किया गया।  न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट