राजनांदगांव

गुम दो नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा
23-Jun-2026 7:19 PM
गुम दो नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

राजनांदगांव, 23 जून। गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा। नाबालिकों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र के गांव से 17 जून को दो नाबालिग युवतियां घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना पर थाना डोंगरगांव में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरणों में एएसपी कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। डोंगरगांव थाना प्रभारी  निरीक्षक अशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुम अपहृता की अभियान चलाकर पता तलाश किया गया है एवं 20 जून को दोनों अपहृता को सकुशल दस्तयाब किया गया, जो अपने घर से अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने जाना व अपने साथ किसी प्रकार की कोई घटना/अपराध नहीं होना बताया। प्रकरण की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट