राजनांदगांव

भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर होगा अग्रसर-संजय
21-Jun-2026 7:04 PM
भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर होगा अग्रसर-संजय

राजनांदगांव, 21 जून। भाजपा मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करने कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण एवं विभिन्न प्रकार के बौद्धिक सम्मेलन कराए जा रहे हैं ।

सम्मेलन के संयोजक मधुसूदन यादव ने बताया कि कार्यकम के माध्यम से प्रबुद्धजनों में भाजपा की विचारधारा और देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में भाजपा के दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को उदयाचल प्रांगण में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आगाज हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में  नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 140 करोड़ जनता का विश्वास जीत और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। विश्वास के साथ-साथ देश का समुचित विकास और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को मोदी सरकार ने पहुंचाया है ।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,   केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, शशिकांत द्विवेदी,  किरण वैष्णव ने भी अपने-अपने विचार रखे।  महापौर मधुसूदन यादव ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं से साझा किया।

 स्वास्थ्य के क्षेत्र में चमत्कारिक परिवर्तन हुआ- खूंटे

 प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रसिद्ध चिकित्सक प्रकाश खूंटे ने बताया कि मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चमत्कारिक परिवर्तन हुआ है । 12 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम पिछड़े हुए थे, परंतु मोदी सरकार के आने के बाद चाहे एम्स हो या मेडिकल कॉलेज की संख्या हो, देश मे ऐतिहासिक रूप से इनकी वृद्धि हुई है ।

आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ योजना के रूप में 50 करोड़ से अधिक लोगों ने इसका लाभ लेकर पूरे विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित किया है । डॉ. खुंटे ने बताया कि आज प्रतिवर्ष 130000 डॉक्टर पढ़क़र निकल रहे हैं । जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है । डॉ खुंटे ने कहा कि राजनांदगांव का मेडिकल कॉलेज पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी भूमिका निभाता है।


अन्य पोस्ट