राजनांदगांव

पीटेपानी में निजी भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
17-Jun-2026 8:37 PM
पीटेपानी में निजी भूमि से प्रशासन  ने हटाया अवैध कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जून।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं मांगे सुनी। जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनसामान्य अपनी अपेक्षाओं और विश्वास के साथ प्रशासन के पास पहुंचते हैं, इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र लाभान्वित किया जाए तथा आवेदनों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम चीरपानी निवासी दुरपति बाई बंजारे के कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते उनकी दोनों बेटियों का नाम राशन कार्ड में दर्ज किया गया। इसी तरह डोंगरगढ़ निवासी नंदा झरिया ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया। नंदा झरिया का लगभग 15 वर्षों से लंबित भूमि नामांतरण संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया।


अन्य पोस्ट