राजनांदगांव

नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश वितरण
17-Jun-2026 8:07 PM
नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश वितरण

राजनांदगांव, 17 जून। प्राथमिक शाला बसंतपुर में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव पालकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।  प्रारंभ में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरु वंदना,  दीप मंत्र एवं दीप प्रज्वलन किया गया।  पालक एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक देकर शाला में प्रवेश कराया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक एवं  शिक्षकों द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं मध्यान्ह भोजन में खीर, पुरी, आलू, छोले की सब्जी बनाया गया। बच्चों को अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को नियमित स्कूल आकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रोत्साहन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद हेमंत शेखर यादव, विशेष अतिथि पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव, संकुल समन्वयक  सुनील साहू एवं अध्यक्षता प्रधानपाठक तिलक सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लता नाग, रामेश्वरी साहू, जीवन तारम एवं द्रोणकुमार साहू का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट