राजनांदगांव

खेत के कमरे से 70 हजार का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
17-Jun-2026 4:30 PM
खेत के कमरे से 70 हजार का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 जून। खेत के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर हजारों रुपए के अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानांतर्गत 15 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भानपुरी स्थित आरोपी रमाशंकर वर्मा के खेत में बने कमरे में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी रमाशंकर वर्मा 58 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरी के कब्जे से कुल 3.837 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए को बरामद कर जब्त किया गया।  आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट