राजनांदगांव
शाहिद नपं घुमका का पर्यवेक्षक नियुक्त
17-Jun-2026 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार नगर पंचायत घुमका में उपाध्यक्ष पर चयन, निर्वाचन के लिए प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री शाहिद खान को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। उक्त नियुक्ति संगठन एवं प्रशा. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने की।
प्रभारी महामंत्री श्री गैंदू ने नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद से अग्राह किया कि अविलंब नगर पंचायत घुमका पहुंचकर स्थानीय जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, निर्वाचित पार्षदों व क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं से आवश्यक समन्वय स्थापित कर योग्य पार्षद को उपाध्यक्ष बनाए जाने की दिशा में समुचित कार्रवाई कर प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


