राजनांदगांव

कंचनबाग टंकी से कल सुबह नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
16-Jun-2026 10:10 PM
कंचनबाग टंकी से कल सुबह नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

राजनांदगांव, 16 जून। लखोली क्षेत्र में सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए इंटर कनेक्शन किया जा रहा है। इंटर कनेक्शन के कारण कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) से 17 जून को सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 18 जून सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी। इंटर कनेक्शन के कारण कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशरनगर, जनता कालोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शांति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में 17 जून सुबह को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 18 जून को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते सहयोग करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट