राजनांदगांव
सांसद-महापौर ने किया फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
16-Jun-2026 5:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 से 17 जून तक महावीर चौक में फ्लाई ओवर के नीचे उनकी उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। सांसद संतोष पांडे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सांसद एवं महापौर ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर दिनेश गांधी, राजेश श्यामकर सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


