राजनांदगांव

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
15-Jun-2026 5:55 PM
छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 15 जून। छेड़छाड़ व अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। न्यायालय में पेशी उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र के प्रार्थिया ने बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अशद कुरैशी 29 वर्ष निवासी पठानपारा वार्ड क्रमांक 39 राजनांदगांव उसे लगातार फोन कर बातचीत एवं मिलने का दबाव बनाता था तथा बार-बार फोन कर परेशान करता था। 12 जून को शाम लगभग 5 बजे आरोपी प्रार्थिया के घर के सामने पहुंचकर फोन पर बात नहीं करने एवं मिलने नहीं आने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। साथ ही प्रार्थिया के भाइयों को जान से मारने की धमकी देते उसकी बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकडक़र छेड़छाड़ किया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 283/2026 धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बसंतपुर थना प्रभारी निरीक्षक  एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। त्वरित कार्रवाई करते आरोपी अशद कुरैशी को घटना के लगभग 3 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने उपरांत आरोपी को जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट