राजनांदगांव
राजनांदगांव, 15 जून। जिला साहू संघ के त्रि-वर्षीय चुनाव में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देते मतदाताओं ने नोबल साहू को अपना नया जिला अध्यक्ष चुना है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं, रंग-गुलाल व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
बसंतपुर स्थित साहू भवन में 14 जून को जिला साहू संघ के बहुप्रतीक्षित त्रिवर्षीय चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में जिलेभर से लगभग 2125 साहू मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्साह और गहमा-गहमी के माहौल के बीच मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू को चुनौती देते युवा प्रत्याशी नोबल साहू ने शानदार प्रदर्शन किया। मतगणना के बाद नोबल साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल किशोर साहू को 82 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नोबल साहू का जोरदार स्वागत किया।
0 महिला उपाध्यक्ष पद पर अंजू सबसे आगे
महिला उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अंजू साहू ने सर्वाधिक 639 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके बाद शैलेंद्री साहू को 565 मत मिले। पूर्व पार्षद जमुनादेवी साहू को 488 मत, इंदुमति साहू को 314 मत तथा राजेश्वरी साहू को 81 मत प्राप्त हुए।
पुरूष उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र विजयी
पुरूष उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में देवेंद्र कुमार साहू ने 746 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश साहू को 83 मतों से पराजित किया, जिन्हें 663 मत प्राप्त हुए। वहीं बिसनाथ साहू को 337 मत तथा जीवनलाल साहू को 336 मत मिले।
संगठन सचिव पद पर देवानंद
का दबदबा
जिला साहू संघ के संगठन सचिव पद के चुनाव में देवानंद साहू ने 880 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लवींद्र साहू को 184 मतों के अंतर से पराजित किया। इस पद के लिए टहलुराम साहू को 470 मत प्राप्त हुए।
महिला संगठन सचिव बनी इंदु
महिला संगठन सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में इंदु साहू ने 576 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता साहू को 41 मतों से पराजित किया। गीता साहू को 535 मत मिले। वहीं अनिता साहू को 480 मत तथा प्रमिला साहू को 475 मत प्राप्त हुए।


