राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 जून। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग द्वारा डोंगरगढ़ में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर हाईवा क्रमांक सीजी-08-बीसी-9633 पर कार्रवाई करते जब्त कर थाना डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया। प्रकरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
एक पेड़ मां के नाम का आयोजन
राजनांदगांव, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वास के 12 साल बेमिसाल के कार्यक्रम की श्रृंखला में 13 जून को एक पेड़ मां के नाम का आयोजन उत्तर मंडल द्वारा रामनगर वार्ड क्र.07 के श्री राम बगीचा में आयोजित किया एवं प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा पेड़ लगाकर उसे जीवित रखने की प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शहर उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, कार्यक्रम प्रभारी राजा माखीजा, अशोक चौधरी, शिव वर्मा, गेमूलाल कुंजाम, प्रखर श्रीवास्तव, हैरी जोसेफ, प्रिंस भाटिया, अफसर खान, विनोद भारती, आदित्य पराते, तृप्ति पत्रे, करण कोसरे, शांति पत्रे, अब्दुल रफीक खान एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


