राजनांदगांव

मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई
13-Jun-2026 5:45 PM
मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून।
आदतन गुंडा बदमाश के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।  
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक  उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। अनावेदक विमल उर्फ  बहादुर 40 साल निवासी अटल आवास क्र. 13 बैगापारा लखोली के खिलाफ 5 जून को मारपीट करने की शिकायत पर 10 जून को तलब किया गया था, जो पूछताछ के दौरान  थाना परिसर के सामने आवेदकगणों को मेरे खिलाफ शिकायत किए हो, कहते देख लेने की धमकी देते गाली-गुप्तार करने लगा, जिसे समझाने का प्रयास किया गया, जो काफी आक्रोशित होकर मारपीट करने पर उतारू हो गया। शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट