राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
12-Jun-2026 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जून। अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई कर उसके कब्जे से 48 पौवा देशी शराब जब्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 10 जून को प्राप्त सूचना पर मोहारा बायपास रोड किनारे दबिश देकर आरोपी रोहित कुमार मंडावी निवासी अटल आवास पेंड्री अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब कीमती 3840 रुपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


