राजनांदगांव
नांदगांव में 16 को कैम्पस प्लेसमेंट
12-Jun-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 12 जून। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 16 जून को सुबह 9.30 बजे से विजन इंडिया सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मारूति सुजुकी मोटर्स इंडिया लिमिटेड हंसलपुर गुजरात प्लांट के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। वर्ष 2018 से 2025 तक फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, आटोमोबाईल, ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 26 वर्ष के पुरूष प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ शामिल हो सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


