राजनांदगांव

गैस के दाम में लूट और कम भी कर दिए छूट - कुसुम
11-Jun-2026 3:56 PM
गैस के दाम में लूट और कम भी कर दिए छूट - कुसुम

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अधिवक्ता कुसुम दुबे ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस में 7 जून से 29 रु की बढ़ोतरी और उज्जवला गैस योजना के हितग्राहियों के लिए सालाना मिलने वाले 9 सब्सिडी सिलेंडर को घटाकर 4 करने के निर्णय को नारी शक्ति के साथ अन्याय बताया है, क्योंकि कामर्शियल गैस में मई-जून माह में 1035 रुपए की बढ़ोत्तरी महंगाई की मार से सर्वहारा वर्ग झुलस गया है। महामंत्री कुसुम दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए लागू योजनाएं प्रताडऩा का ही पर्याय बन गई है।

जैसे उज्जवला गैस योजना के नाम पर भाजपा सरकार मात्र महिलाओं को छलने का ही काम करती रही है। महंगाई की मार के चलते कुल कनेक्शनधारियों में से लगभग 4 करोड़ से अधिक ने तो कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार रिफलिंग नहीं करा पाएं।
 


अन्य पोस्ट