राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून। जिले के घुमका ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
जिलाध्यक्ष को लिखे इस्तीफा पत्र में ब्लॉक अध्यक्ष ने पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असक्षम होने का हवाला देकर पद छोडऩे की जानकारी दी। कांग्रेस के लिए यह एक झटका माना जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा है कि ब्लॉक अध्यक्ष अपनी पूछपरख कम होने से नाराज थे। हालांकि वह जिलाध्यक्ष विपिन यादव के साथ दो दिन पहले सांगठनिक कार्य के चलते रायपुर गए थे। वापसी के दौरान ही अध्यक्ष ने पद छोडऩे की इच्छा जताई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक घुमका कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राममूरत वर्मा ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्री यादव को इस्तीफा भेज दिया। अध्यक्ष ने पारिवारिक और व्यवसायिक वजहों से इस्तीफा देने की जानकारी अपने लेटरहेड में अध्यक्ष को प्रेषित की है। ब्लॉक अध्यक्ष ने बतौर पार्टी कार्यकर्ता संगठन के लिए सदैव उपलब्ध रहने और कार्य करने का जिक्र किया है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि नाराजगी अथवा विवाद जैसा कोई विषय नहीं है। निजी कारणों से ब्लॉक अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। जल्द ही नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।


