राजनांदगांव

तुलसीपुर में बनेगा नाला, महापौर ने किया भूमिपूजन
11-Jun-2026 3:49 PM
तुलसीपुर में बनेगा नाला, महापौर ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून।
 नगर निगम द्वारा वार्डों में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्य की कड़ी में मंगलवार को वार्ड नं. 16 तुलसीपुर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 25 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण करने महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की उपस्थिति में श्रीफल फोडक़र व गैती चलाकर भूमिपूजन किया।

महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन द्वारा संस्कारधानी में विकास कार्य कराने अधोसंरचना, अधोसंरचना उपकर निधि अंतर्गत नगर निगम में स्वीकृति दिए थे। शासन स्वीकृति एवं विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद  संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर उनकी निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्डों में कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वार्ड 16 के लिए स्वीकृत राशि से 25 लाख रुपए की लागत से तुलसीपुर रेल्वे क्रासिंग से डॉ. बंधे तक नाला निर्माण करने आज भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा, ताकि बारिश में वार्ड का पानी आसानी से निकल सके।


अन्य पोस्ट