राजनांदगांव

कल अर्पण नृत्य समागम का आयोजन
10-Jun-2026 6:34 PM
कल अर्पण नृत्य समागम का आयोजन

राजनांदगांव, 10 जून।  सेवाभावी संस्था अपनी स्थापना की 44 वर्षो की उपलब्धियों के साथ शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए समर्पित चक्रधर कथक कल्याण केन्द्र द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा शस्त्रीय नृत्य संगीत को संस्कारधानी के जनमानस तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित  है। उक्त जानकारी देते संस्था के तुषार सिन्हा ने बताया कि इस बार अर्पण नृत्य समागम कमला एकादशी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष कल 11 जून  को संध्या 5 बजे से शीतला माता मंदिर प्रांगण सोनारपारा राजनांदगांव में किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट