राजनांदगांव
प्रकरणों की सुनवाई 18 को दुर्ग में
10-Jun-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जून। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य ओजस्वी मण्डावी एवं दीपिका शोरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर को दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से प्राप्त महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित 49 प्रकरणों की सुनवाई 18 जून को सुबह 11 बजे प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर 5 बिल्डिंग महिला बाल विकास कार्यालय दुर्ग में की जाएगी। प्रकरणों से संबंधित आवेदक व अनावेदक को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


