राजनांदगांव

पशु तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
08-Jun-2026 4:43 PM
पशु तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जून।
पशु तस्करी में संलिप्त 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने 4 भैंसा पड़वा और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में कुछ व्यक्ति कमजोर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बिना  चारा-पानी के भरकर महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर गंडई पुलिस द्वारा बुढ़ासागर रोड स्थित सुरही नदी पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 4 भैंसा पड़वा अनुमानित कीमत 38 हजार रुपए को रस्सी से क्रूरतापूर्वक बांधकर परिवहन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एवं अन्य आरोपियों की पहचान  थम्मन लाल बिसेन 48 वर्ष निवासी ग्राम करोंदा बालाघाट  व माखनलाल पवार  58 वर्ष निवासी ग्राम करोंदा बालाघाट एवं एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

पुलिस द्वारा 4 भैंसा पड़वा तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना गंडई में अपराध क्र. 181/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियमए 2004 की धारा 4, 6 एवं 10ए पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट