राजनांदगांव

शराब पीकर गाली-गलौज, दो के विरूद्ध कार्रवाई
08-Jun-2026 4:37 PM
शराब पीकर गाली-गलौज, दो के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 8 जून। अशांति एवं उपद्रव फैलाने वाले दो बदमाशों के विरूद्ध गंडई पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर गाली-गलौज एवं विवाद कर शांति भंग करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को रात्रि लगभग 7.35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मवेशी पसरा गंडई क पास कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आम लोगों के साथ अनावश्यक गाली-गलौज व वाद-विवाद एवं उपद्रव कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना गंडई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर  स्थिति का जायजा लिया गया। जांच के दौरान  दानबीर यादव 20 वर्ष एवं युवराज यादव 18 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्र. 07 महरापारा गंडई द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर आमजन में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करना पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट