राजनांदगांव

मकान में लगी आग, मशक्कत के बाद बुझी
08-Jun-2026 4:00 PM
मकान में लगी आग, मशक्कत के बाद बुझी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 जून। शहर के बसंतपुर इलाके के राजीव नगर क्षेत्र में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मकान में आगजनी की घटना सामने आई। उक्त आगजनी की घटना से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को शहर के बसंतपुर इलाके के राजीव नगर क्षेत्र में गली में स्थित एक मकान में आग लग गई। हालांकि आग लगने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आगजनी की घटना में घर का सामान जलकर खाक हो गया।  घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल भी बना रहा। 

शाम के समय घर से धुंआ और आग की लपटें निकलते देख लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।  सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही है।  घटना में घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, जरूरी दस्तावेज तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पीडि़त परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायत की मांग की।


अन्य पोस्ट