राजनांदगांव
साइंस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
07-Jun-2026 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालयए राजनांदगांव में जनभागीदारी समिति एवं महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा, प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे, जनभागीदारी समिति सदस्य नमिताब जैन, पंकज कुरंजेकर, आशीष सुरे, राजेश यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


