राजनांदगांव

आधा दर्जन कबाड़ दुकानों में पुलिस की दबिश
07-Jun-2026 4:18 PM
आधा दर्जन कबाड़ दुकानों में पुलिस की दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 जून। कबाड़ के फैलते कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कबाड़ी दुकानों में छापमार कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने शहर के आधा दर्जन कबाड़ी दुकानों में आकस्मिक दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने कबाडिय़ों को चोरी का सामान नहीं खरीदने आवश्यक समझाईश दी।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कबाड़ी दुकान रफीक कबाड़ी ममता नगर राजनांदगांव, मुन्ना कबाड़ी भरकापारा राजनांदगांव, गनी कबाड़ी एवं गोदाम पुराना गंज चौक राजनांदगांव, सलीम कबाड़ी खैरा रोड़ कन्हारपुरी एवं अरूण कबाड़ी लखोली नाका राजनांदगांव में आकस्मिक रूप से चेकिंग किया।  आपत्तिजनक सामग्री चोरी का सामान नहीं पाया गया।

कबाडिय़ों को चोरी का सामान लोहा इत्यादि की खरीदी नहीं करने सख्त हिदायत दी गई एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा चोरी का सामान बिक्री करने दुकान में आता है तो उसकी सूचना तत्काल थाना में देने की समझाईश दी गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार साहू, सउनि संजीव कुमार मालेकर, आरक्षक राजेश साहू, अश्वनी ठाकुर, पूरन वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। 


अन्य पोस्ट