राजनांदगांव

प्रज्वलिका को मिला गोल्ड मेडल
06-Jun-2026 6:18 PM
प्रज्वलिका को मिला गोल्ड मेडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
जिला चिकित्सालय राजनांदगांव स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ प्रज्वलिका कश्यप को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में प्रदेश में टाप आने पर छग के गवर्नर रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह मेडल पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्व विद्यालय छग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिया गया। प्रज्वलिका के इस उपलब्धि पर जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री पीसी जेम्स ने भी उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते बताया कि यह और लोगों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत हैं। प्रज्वलिका के इस सफलता पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद, मेट्रन मंजू येन्नेवार एवं समस्त स्टाफ  ने भी बधाई दी।


अन्य पोस्ट