राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून। नगर निगम में सुविधा विस्तार की कड़ी में 15वें वित्त आयोग योजनांतर्गत नया जेसीबी क्रय किया गया। जिसका वार्डों में साफ-सफाई, पाईप लाइन एवं अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। उक्त नए जेसीबी मशीन का महापौर मधुसूदन यादव ने पूजा-अर्चना कर चालक को चाबी सौंपी।
महापौर ने कहा कि निगम के 4 जेसीबी लगभग 10-12 वर्ष पुरानी होने के कारण खराब हो जाती है। जिससे कचरा मलमा उठाने एवं पाईप लाइन के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है, जिसे दूर करने नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत नए जेसीबी क्रय करने शासन को प्रस्ताव भेजा। शासन स्वीकृति पश्चात् विधिवत प्रक्रिया कर नए जेसीबी मशीन क्रय किया गया।
उक्त जेसीबी से अब शहर में साफ-सफाई, मलमा उठाने, नाला सफाई, पाइप लाइन के कार्य करने में आसानी होगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से कहा कि इसका उचित रख रखाव किया जाए एवं पुरानी जेसीबी मशीन को भी दुरूस्त रखा जाए और इसका उपयोग बारिश के पूर्व सभी बड़े नालों की सफाई करने में किया जाए।


