राजनांदगांव
पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 को
05-Jun-2026 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 5 जून। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून को सुबह 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ मेला में शामिल हो सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


