राजनांदगांव
दो बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई
04-Jun-2026 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 4 जून। नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर घुमका नगर में बदमाशी कर शांति व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर घुमका नगर में बदमाशी कर शांति व्यवस्था खराब करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा मतगणना के पूर्व ही नगर के दो बदमाशों को प्रतिबंधित करने इस्तगासा क्रमांक 22/26, 57/26 धारा 170 126 135 (3) बीएनएसएस गिरफ्तार आरोपी अनुज शान 35 साल वार्ड नं. 02 घुमका और इस्तगासा क्रमांक 23/26 58/26 धारा 170 126 135 (3) बीएनएसएस गिरफ्तार आरोपी राकेश दुबे 45 साल वार्ड नं. 03 घुमका को इस्तगासा तैयार कर तहसीलदार घुमका के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


