राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जून। नाबालिग से रेप कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाद-विवाद करने वाले आरोपी को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 2-3 माह पूर्व कॉल सेंटर में काम करने टेडेसरा राजनांदगांव आई थी, जो टेडेसरा में रंजित सिंग के ढाबा में रहती थी। करीब 15 दिनों से टेडेसरा के किराये के मकान में रहने लगी थी, जो बताई थी कि रंजित सिंग पीडि़ता/मृतिका के साथ मारपीट कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है और घर जाने की बात करने पर कमरे में बंद कर देता है, जिस कारण पीडि़ता/मृतिका द्वारा आत्महत्या किया गया है।
प्रार्थिया के रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी रंजित सिंग के विरूद्ध धारा 64, 127(2), 108 बीएनएस 3, 4 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी रंजीत सिंग 22 साल निवासी ग्राम सौंदर थाना डुग्गीपार जिला गोंदिया महाराष्ट्र हाल पता. पीएनआर ढाबा अरोरा फ्यूल्स टेडेसरा सोमनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


