राजनांदगांव

ससुर से मारपीट, दामाद गिरफ्तार
04-Jun-2026 4:05 PM
ससुर से मारपीट,  दामाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जून।
ससुर के साथ मारपीट करने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 2 जून को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक जून को रात्रि लगभग 10.30 बजे बेटी दामाद के घर अपनी बेटी, नाती के लिए खाना लेकर गया। दरवाजा के पास पहुंचा तो इसका दामाद दुर्गेश पटेल इसकी लडक़ी अंशिका पटेल को गंदी-गंदी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हाथ, थप्पड से मारपीट कर रहा था,  जिसे मना करने पर इसका दामाद दुर्गेश पटेल इसे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते जान से मारने की धमकी देकर किसी धारदार वस्तु से इसके सिर पर मारा। जिससे यह लहुलुहान हो गया। इसी तरह पूर्व में भी दामाद द्वारा नशे की हालत में कई बार मारपीट करना बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 285/26 धारा 296, 351 (2), 118(1) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी के माध्यम से आरोपी दुर्गेश पटेल निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली को थाना लाया गया। पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू जब्त कर आरोपी को 2 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी दुर्गेश पटेल को पूर्व में भी अप.क्र. 668/18 धारा 324 भादवि  के मामले में चालान किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट