राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जून। खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र में उपद्रव कर अशांति फैलाने वाले 3 लागों के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उपद्रवी लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 2 जून को गंडई थाना पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड गंडई के पास कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आम लोगों से अनावश्यक वाद-विवाद कर गाली-गलौज एवं उपद्रव कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल निर्मित हो रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान अरबाज खान 25 साल निवासी गंडई, गौकरण जोशी 21 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 9 महामाई पारा गंडई और मुक्तानंद धृतलहरे 35 वर्ष निवासी ग्राम कांशीटोला गंडई शामिल हैं। उक्त व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शांतिभंग करने एवं आमजन को परेशान करने की गतिविधियां किए जाने पर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।


