राजनांदगांव

राजीव नगर क्षेत्र में बच्चों के डायरिया की चपेट मामले में कार्रवाई की मांग
03-Jun-2026 7:13 PM
राजीव नगर क्षेत्र में बच्चों के डायरिया की चपेट मामले में कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव, 3 जून। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने नगर निगम द्वारा गंदे पानी से राजीव नगर क्षेत्र के 10 बच्चे डायरिया की चपेट मामले में जल विभाग के प्रणय मेश्राम को तत्काल हटाते हुए कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से की। श्री ओस्तवाल ने कलेक्टर से मांग की है कि जिस तरह नगर निगम में नगर निगम आयुक्त से लेकर संबंधित जल विभाग के प्रभारी अधिकारी आदि की लापरवाही पूर्व में भी कई वार्डों में उजागर हो चुकी है और उन मामलों को महापौर द्वारा उस क्षेत्र में दौरा कर मामले को दबा दिया गया और जिस तरह मध्यप्रदेश में गंदे पानी से मौत के मामले में दिल्ली तक आवाज गूंज चुकी थी, उसके बावजूद जल विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रणय मेश्राम आदि विभागीय अधिकारियों को आम जनता की सेहत  से कोई मतलब नहीं है? और निगम आयुक्त द्वारा पूर्व में भी सब इंजीनियर आदि को नोटिस जारी का हवाला दिया गया था और वहीं नोटिस की जवाबी कार्रवाई का खुलासा निगम आयुक्त द्वारा नहीं किया गया।

आज फिर राजीव नगर वार्ड क्रमांक 39 में बसंतपुर क्षेत्र में उल्टी, दस्त, पीलिया आदि से लगभग 10 से 12 वर्ष की उम्र के करीब 10 बच्चे डायरिया के शिकार हो गए हैं, इसलिए आपसे अनुरोध है कि निगम प्रशासन में जो भ्रष्टाचार और कमीशन के खेल के चक्कर में निगम आयुक्त और जल विभाग के प्रमुख अधिकारी प्रणय मेश्राम के संरक्षण में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है उस पर रोक लगाते प्रणय मेश्राम और जल विभाग से संबंधित सब इंजीनियर उप अभियंता आदि को तत्काल हटाते इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जाए।


अन्य पोस्ट