राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून। जिला एथलेटिक्स स्पोट्र्स एसोसिएशन के सौजन्य से एनआईएस कोच कामता प्रसाद यादव छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम सुंदरा के चपला मैदान में नियमित प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। जिसमें लगभग 100 बच्चे प्रतिदिन एथलेटिक्स का अभ्यास करने आते हैं।
जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स एवं भारतीय थल सेना के लिए बच्चे प्रशिक्षण लेते हैं, उन प्रशिक्षार्थियों में से पांच बच्चों ने अग्निवीर चयन परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रशिक्षण के पश्चात इन पांचों बच्चों का भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। यह सभी बच्चे राजनांदगांव जिले के हैं। जिनमें राकेश कुंभकार बागनदी, गजेंद्र ठाकुरटोला, हरीश, सौरभ सिंह सुंदरा और गोपाल सिंघोला शामिल हैं।
ग्राम सुंदरा के चपला मैदान में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला एवं सचिव रणविजय प्रताप सिंह तथा कोच कामता प्रसाद यादव द्वारा चयनित बच्चों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं प्रशिक्षार्थी बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु टिप्स दिए गए।
चयनित बच्चों को जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक मधुसूदन यादव, नवाज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश ब्यौहारे, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश साथिया, शैलेंद्र तिवारी, राजाराम देवांगन, प्रकाश मिश्रा, तरुण सिंह, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, कबड्डी संघ के अशोक चौधरी, तीरथ गिरी गोस्वामी, हॉकी कोच एनआईएस अनुराग श्रीवास्तव, राजू वैष्णव, प्रमोद अब्राहम, झम्मन देवांगन, शीतल साहू, प्रवीण मेश्राम, ऋषिदेव चौधरी ने बधाई दी है।


