राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
03-Jun-2026 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 जून। शराब परिवहन करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक जून को प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रणय कुंजाम निवासी सिंगदई को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाए जाने से आरोपी के कब्जे से कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जुमला अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर आरोपी प्रणय कुंजाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


