राजनांदगांव

निगम की टीम ने पकड़े आधा दर्जन मवेशी
02-Jun-2026 3:36 PM
निगम की टीम ने पकड़े  आधा दर्जन मवेशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 जून। आमजनों एवं मवेशियों को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में नौतपा की भीषण गर्मी में भरी दोपहरी नगर निगम की टीम चौक-चौराहों में घुमंतू एवं बैठे मवेशी पकडऩे की कार्रवाई कर रही है।

वही रात्रिकालीन टीम प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से मवेशी हकालने का काम कर रहा है। इसके अलावा निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकड़ा जाता है तथा पकड़े मवेशियों को  रेवाडीह व कन्हारपुरी कांजी हाउस पहुंचाया जाता है। साथ ही बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल एवं मोहारा गौशाला छोड़ा जाता है। टीम द्वारा नाली-नालों में फंसे मवेशियों को निकालने की कार्रवाई की जाती है।

मवेशियों को पकडऩे शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम की घुमंतू मवेशियों को पकडऩे नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतू  मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई के तहत नौतपा में भरी दोपहरी कमला कालेज रोड, महाराणा प्रताप चौक, मठपारा, लखोली रोड, गंज चौक, नंदई चौक आदि क्षेत्र से घुमंतू एवं बैठे 6 मवेशी को पकडक़र रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है।


अन्य पोस्ट