राजनांदगांव

पंताजंलि स्टोर्स से नगदी चोरी, गिरफ्तार
01-Jun-2026 4:38 PM
पंताजंलि स्टोर्स से नगदी चोरी, गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से मिला क्लू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक  पंताजंलि स्टोर्स के गल्ले से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 30 मई को प्रार्थी ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बग्गा होटल के बाजू जीई रोड किनारे स्थित पंताजंलि मेगा स्टोर्स में 30 मई की सुबह 7.30 से 8 बजे के मध्य दुकान के पीछे से प्रवेश कर दुकान अंदर गल्ले में रखे लगभग 60 से 65 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर उसी रास्ते से निकालकर चला जाना बताया। रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(3), 305 बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पहुंचकर दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबिर की सूचना पर टांकापारा निवासी आदित्य उर्फ हरिश रजक 20 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ पर चोरी करना स्वीकार  किया। अपने घर से नगदी रकम 12 हजार 887 रुपए पेश किया, जिसे जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट