राजनांदगांव
राजनांदगांव, 1 जून। आदिवासी समाज भवन रेवाडीह के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से कुल 43 पौवा शराब और बिक्री रकम तथा एक दोपहिया वाहन जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 31 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दीपचंद साहू द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे 31 पौवा देशी प्लेन शोले एवं महाराष्ट्र निर्मित 12 पौवा देशी दारू संत्री कुल 43 पौवा कीमती 3440 रुपए, बिक्री रकम 150 रुपए एवं 01 नग स्कूटी वाहन जुमला कीमती 73 हजार 580 रुपए को घटनास्थल आदिवासी समाज भवन रेवाडीह के पास से जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी दीपचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


