राजनांदगांव

ठेकेदारों से सांठगांठ कर करोड़ों का भ्रष्टाचार- ओस्तवाल
31-May-2026 9:30 PM
ठेकेदारों से सांठगांठ कर करोड़ों का भ्रष्टाचार- ओस्तवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 31 मई। शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हेमंत ओस्तवाल ने कलेक्टर से मांग की है कि पूर्व में उसके द्वारा पत्र के माध्यम से निगम आयुक्त, महापौर सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिले के कलेक्टर आदि से लगभग 10 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपए की जो स्वीकृति निगम सीमा क्षेत्र में 41 सडक़ों के सडक़ डामरीकरण की स्वीकृति 3 सितंबर 2024 को निगम को प्राप्त हुई।

 आयुक्त व कार्यपालन अभियंता द्वारा समाचार पत्रों में यह कहा जा रहा है कि  27 सडक़ों का निर्माण हो गया है और 14 सडक़ों के लिए टेंडर लगाया जा रहा है, तो सच्चाई क्या है? इसको कलेक्टर को आम जनता और शासन हित में निगम के भ्रष्ट आयुक्त और संविदा कार्यपालन अभियंता यूके  रामटेके एवं कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे आदि अधिकारियों की जो मिलीभगत के चलते 10 करोड़ के सडक़ डामरीकरण में निविदा टेंडर और गुणवत्ताहीन सडक निर्माण करने वाले ठेकेदारों से सांठगांठ कर करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार किया गया है? और निविदा टेंडर में शासन से स्वीकृति के विरूद्ध निविदा टेंडर में जो लाभ ठेकेदारों को पहुंचाकर भ्रष्टाचार किया गया है। जबकि ठेकेदार दास प्रोसेस वर्धमान नगर को अनुबंध-कार्यादेश निरस्तीकरण आदेश जो उक्त ठेकेदार को 03 वर्ष के लिए काली सूची में डालने का आदेश 18 अगस्त 2025 को आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के हस्ताक्षर से काली सूची किया जाने का आदेश जारी किया गया।

वहीं दूसरी ओर अभय कोटडिया आदि जिन ठेकेदार के पास न तो सडक़ डामरीकरण से संबंधित हॉट मिक्सिंग प्लांट ही नहीं है फिर ठेकेदारों को कार्यादेश जो जारी किया गया है, शासन के किन शर्तों के आधार पर जारी किया गया, उसकी जांच होनी चाहिए।


अन्य पोस्ट