राजनांदगांव

नाबालिग से रेप, गिरफ्तार
30-May-2026 4:35 PM
नाबालिग से रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मई।
नाबालिग बालिका को भगाकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने 17 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 मई दोपहर 1.30 बजे इसकी नाबालिग लडक़ी उम्र 16 साल 4 माह अपने घर से बिना बताए निकली थी, जो घर वापस नहीं आई है।
 

संदेह है कि नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना साल्हेवार में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 137(2) भा.न्या.स. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, जिस पर  नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतातलाश किया जा रहा था। सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम केसीजी द्वारा नाबालिग बालिका को दीगर राज्य परमा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से बरामद किया गया। तत्पश्चात बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया।
नाबालिग बालिका को दिनांक घटना समय को आरोपी राजबली बैगा द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर  भगा ले जाकर  रेप करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 96, 64(2)(ड) बीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजबली को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी राजबली उर्फ  राजेश बैगा 19 वर्ष के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट